फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल शिक्षा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की 'ई-विद्या' और 'एन-डियर' की समीक्षा, जानें मुख्य बातें

Tue, 13 Jul 2021 08:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 को शिक्षा मंत्रालय की डिजिटल शिक्षा पहल कार्यक्रम की समीक्षा की। इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम ई-विद्या, राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला (एनडीईएआर), स्वयंवर और अन्य पहलों पर चर्चा की।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार, 13 जुलाई, 2021 को शिक्षा मंत्रालय की डिजिटल शिक्षा पहल कार्यक्रम की समीक्षा की। इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम ई-विद्या, राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला (एनडीईएआर), स्वयं और अन्य पहलों पर चर्चा की। बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी; राजकुमार रंजन सिंह और डॉ सुभाष सरकार ने भी भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने ट्वीट किया, पीएम ई-विद्या और राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा वास्तुकला (एन-डियर) सहित शिक्षा मंत्रालय की डिजिटल पहल की समीक्षा की। नए युग की शिक्षा खुली, समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन

 

शिक्षा में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के महत्व के बारे में बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी निश्चित रूप से लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी। मंत्रालय के लक्ष्यों में शिक्षा को सभी के लिए खुला, समावेशी और सुलभ बनाना शामिल है। प्रधान ने आगे कहा, कोविड -19 महामारी ने शिक्षा के डिजिटल माध्यम की ओर एक बदलाव की आवश्यकता की। इस दौरान की गई डिजिटल पहलों को और मजबूत और संस्थागत बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नीट पीजी 2021: परीक्षा 11 सितंबर को होगी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की घोषणा    
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल इकोसिस्टम को लेकर भी चर्चा की
बैठक में प्रधान ने अधिकारियों ने डिजिटल इकोसिस्टम को लेकर भी चर्चा की। मंत्री ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के लिए डिजिटल मोड में जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र उद्यमिता क्षेत्र को भी बढ़ाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, शिक्षा में एक जीवंत डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र छात्रों के लिए सीखने के अवसरों का विस्तार करेगा, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें