फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शुरू की गई एसएमएस के जरिए केजी से 8वीं तक की पढ़ाई

Wed, 29 Apr 2020 12:52 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बड़ी कक्षाओं की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। अब केजी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई को एसएमएस के माध्यम से शुरू किया गया है। इन कक्षाओं के बच्चों को प्रतिदिन एमएमएस से गतिविधियां भेजी जा रही हैं। बच्चों को इन गतिविधियों की रिपोर्ट, ड्राइंग व पिक्चर के रूप में संभाल कर रखना होगा। दरअसल इन गतिविधियों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 में आंतरिक मूल्यांकन का आधार बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


लॉकडाउन से स्कूलों में भी सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की पढ़ाई के नुकसान को कम करने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया है। इसके तहत बड़ी कक्षाओं की पढ़ाई तो ऑनलाइन माध्यम से हो रही है। लेकिन केजी से आठवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं को लेने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इन कक्षाओं के बच्चों के अभिभावकों को उनके फोन पर मिशन बुनियाद व हैपीनेस क्लास की गतिविधियों की तरह प्रतिदिन अन्य गतिविधियां भेजी जा रही हैं।


ये भी पढ़ें - UP Board Result 2020: इस तारीख से शुरू हो सकता है 10वीं, 12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, उप मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें