फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जेएनयू में ऑनलाइन मिड सेमेस्टर परीक्षा

Wed, 29 Apr 2020 09:37 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में मिड सेमेस्टर परीक्षा डिजिटल माध्यम से शुरू हो गई है। स्कूल ऑफ इवांयरमेंटल साइंसेज से डिजिटल परीक्षा की शुरुआत की गई है। इसमें कुछ अन्य विभाग भी शामिल हैं। जो छात्र ऑनलाइन मोड से परीक्षा दे सकते हैं,  उन्हें शामिल किया जा रहा है। दूरदराज, ग्रामीण इलाकों में रह रहे जो छात्र यह डिजिटल परीक्षा नहीं दे पाएंगे,उन्हें लॉकडाउन के बाद जब विश्वविद्यालय खुलेगा तो परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जेएनयू प्रशासन के मुताबिक, सभी स्कूल, सेंटर और विभागों के प्रमुख और अन्य शिक्षकों की सहमति के बाद यह फैसला लिया गया है। छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की सुविधा मिलेगी। जो छात्र डिजिटल परीक्षा में भाग  ले सकते हैं, वे इससे जुड़ गए हैं। डिजिटल परीक्षा 4 मई तक चलेगी। --- -पहले भी ईमेल और व्हाट्सऐप पर हो चुकी है परीक्षा: जेएनयू में इससे पहले भी ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो चुकी है।फीस बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी विश्विद्यालय प्रशासन ने ईमेल और व्हाट्सऐप पर सफलता पूर्वक परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें