फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने आयोजित कराया एजुकेशन फेयर, उमड़े हजारों छात्र-छात्राएं

Sun, 05 Jun 2016 07:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया। फेयर में पहले दिन मेधावियों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर कॅरियर की राह को आसान बनाया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चले फेयर में हर घंटे लकी ड्रा निकाले गए। दसवीं और 12वीं के मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग के जरिये बेहतर कॅरियर के टिप्स दिए गए। 
विज्ञापन

कोर्ट रोड स्थित होटल द ताज में आयोजित एजुकेशन फेयर का जिलाधिकारी पवन कुमार ने शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम पवन कुमार, एसडीएम सदर राहुल पांडेय, ग्लोकल विश्वविद्यालय से खालिद और दिशा भारती कॉलेज से राजीव अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। फेयर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विख्यात इंस्टीट्यूट की ओर से स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं को कॅरियर की जानकारी दी गई। डीएम और एसडीएम ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी ली। फेयर में शहर से देहात तक के मेधावियों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया। 

तत्पश्चात कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि एजुकेशन फेयर में दसवीं और 12वीं पास मेधावियों को कॅरियर की सही दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि फेयर में पश्चिमी उप्र में प्रमुख इंस्टीट्यूट आए हुए है। ऐसे में छात्रों को छात्र छात्राएं आसानी पूर्वक कॅरियर की राह चुन सकेंगे। सफलता वह है जो आपके साइन को ऑटोग्राफ में बदल दें। 
विज्ञापन

एसडीएम सदर राहुल पांडेय ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी आगे की पढ़ाई को लेकर जो भी निर्णय लेंगे वहीं पढ़ाई उनका भविष्य तय करेगी।

आखिरी मौका आज 
छात्र-छात्राओं के पास अब तक के सबसे बड़े एजुकेशन फेयर से जुड़ने का आखिरी मौका रविवार को है। रविवार को छात्र-छात्राएं मेले में पहुंचकर वहां भी सीधे पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह 10 बजे से पंजीकरण काउंटर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए 8439088880 नंबर पर वॉट्सअप और एसएमएस के जरिये अपना नाम, अंक प्रतिशत और कक्षा लिखकर भेजे।   

परीक्षा परिणाम लाएं, प्रमाण-पत्र पाएं
एजुकेशन फेयर में छात्र-छात्राओं को इंटरनेट से परीक्षा फल लाना होगा। इसे दिखाने पर फेयर का प्रमाण पत्र उन्हें दिया जाएगा। इंटरनेट परीक्षाफल की छाया प्रति के साथ ही फेयर में एंट्री हो सकेगी।   

इनसे मिलने का मिलेगा अवसर 
ग्राफिक्स एरा यूनिवर्सिटी, ग्लोकल विश्वविद्यालय, एचपी, हीरो, जीएलए यूनिवर्सिटी, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, देवभूमि कॉलेज, दिशा भारती कॉलेज,   पंडित आरसी शर्मा पैरामेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज, शिवालिक  इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलोजी, हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी,   जेबीआईटी, देवभूमि कॉलेज देहरादून, सुभारती यूनिवर्सिटी, साईं इंस्टीट्यूट, बीएफआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पारले मेक्सिटॉस, क्वांटम कॉलेज, तारावती इंस्टीट्यूट, कोर, डीबीआईटी, यूसीएसटी, इनसाइड इंस्टीट्यूट, सिमरन कंसलटेंसी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें