फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक ग्रुप मामले में ईडी की कार्रवाई हेलिकॉप्टर सहित 101 संपत्तियां जब्त 

Thu, 24 Jun 2021 02:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई जांच में पता चला कि यूनिटेक ग्रुप ने गलत तरीके से शिवालिक समूह को 574 करोड़ दिए।
  •  
  • शिवालिक समूह की संस्थाओं ने इस पैसे से प्लॉट और हेलीकॉप्टर खरीदे हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी यूनिटेक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हेलिकॉप्टर सहित 101 प्लॉट जब्त किया है। जिसकी कीमत बाजार में करीब 81 करोड़ रुपए बताई गई है। ये प्लॉट मुंबई के सांताक्रूज में स्थित हैं और शिवालिक समूह के हैं।

विज्ञापन


जबकि हेलिकॉप्टर मेसर्स किंग रोटर्स एयर चार्टर्स प्राइवेट का है जो शिवालिक समूह की एक सहयोगी कंपनी है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से की गई जांच में पता चला कि यूनिटेक ग्रुप ने गलत तरीके से शिवालिक समूह को 574 करोड़ दिए। शिवालिक समूह की संस्थाओं ने इस पैसे से प्लॉट और हेलीकॉप्टर खरीदे हैं।

ईडी ने इस वर्ष की शुरुआत में यूनिटेक ग्रुप के प्रमोटर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा पर 2000 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन

बीते 4 मार्च को, ईडी ने एनसीआर और मुंबई में शिवालिक ग्रुप, त्रिकार ग्रुप, यूनिटेक ग्रुप और कार्नोस्टी के परिसरों में 35 स्थानों पर तलाशी ली थी।

कई लोगों से पूछताछ के बाद इन संपत्तियों का पता चला। इससे पहले, ईडी ने त्रिकार समूह और कार्नोस्टी समूह से संबंधित 349.82 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया था। इस जब्ती के साथ इस मामले में कुल कुर्की 431 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें