फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा: हम 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयार

Thu, 24 Jun 2021 02:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • आंध्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा, राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में कहा कि वह जुलाई के अंत में कक्षा 12 की परीक्षा का अस्थायी आयोजन करेगी और जल्द ही इसका कार्यक्रम जारी कर देगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई समेत अधिकतर राज्य शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द किए जाने के बावजूद आंध्र प्रदेश सरकार इसके आयोजन के लिए तैयार है।

विज्ञापन


आंध्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह 12वीं की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि इसके अलावा राज्य बोर्ड के छात्रों के मूल्यांकन का कोई भरोसेमंद विकल्प मौजूद नहीं है।

राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में दाखिल हलफनामे में कहा कि वह जुलाई के अंत में कक्षा 12 की परीक्षा का अस्थायी आयोजन करेगी और जल्द ही इसका कार्यक्रम जारी कर देगी। छात्रों को तैयारी के लिए कम से कम 15 दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्टेंडिंग काउंसिल महफूज ए. नाजकी के जरिये दाखिल हलफनामे में राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आने का दावा किया है। सरकार का कहना है कि विशेषज्ञों से सलाह के बाद तय किया गया है कि ऐसे में परीक्षा आयोजित करना पूरी तरह मुमकिन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें