फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में अब होगी अर्थशास्त्र की पढ़ाई

Wed, 12 Feb 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली इस साल से अर्थशास्त्र की पढ़ाई भी करवाएगा। इसके तहत एमएससी इॅकोनॉमिक्स और एमएससी कॉगनेटिव साइंस की पढ़ाई शुरू कर रहा है। इसके अलावा एमटेक में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) व साइबर सिक्योरिटी और बीटेक में मैटेरियल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी। इस सत्र से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग व सिविल इंजीनियरिंग की सीट में कटौती करके लोकप्रिय कोर्स में सीटें बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और साबर सिक्योरिटी की बढ़ती मांग को देखते हुए आईआईटी दिल्ली एमटेक में इसकी पढ़ाई शुरू कर रहा है। एआई इंजीनियर की मार्केट में ज्यादा मांग को देखते हुए इस पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट बीटेक इन एप्लाई मैकेनिक भी शुरू करने की योजना बना रहा है।

केंद्र सरकार ने 2018 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद भी नौकरी न मिलने पर कम पसंदीदा कोर्स को लोकप्रिय कोर्स में विलय का प्रस्ताव रखा था। अब उसी प्रस्ताव पर अमल हो रहा है। इसमें कम मांग वाले कोर्स में सीटों में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


मानविकी विभाग एमएससी कॉगनेटिव साइंस प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इंसान की तरह मशीन भी सोच-समझ सकती है। इसे देखते हुए मशीन की सोचने-समझने पर शोध  कार्य होगा। 
विज्ञापन

- प्रो. वी रामगोपाल राव, निदेशक, आईआईटी दिल्ली

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें