फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में 29 अगस्त को होगा डूटा का चुनाव

Mon, 22 Jul 2019 11:46 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष और 15 अन्य सदस्यों के चयन के लिए डीयू में 29 अगस्त को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर उज्ज्वल सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। रविवार को डूटा कार्यकारिणी की बैठक के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।

विज्ञापन


डूटा के मतदान में डीयू के विभिन्न कॉलेजों और विभागों के 10 हजार से अधिक शिक्षक भाग ले सकेंगे। मतदान में हिस्सेदारी करने के लिए 11 अगस्त शाम 5 बजे तक मतदाता के रूप में पंजीकरण किया जा सकता है। 21 अगस्त को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी होगी। 21 अगस्त की दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक और 22 अगस्त की सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 23 अगस्त दोपहर 12 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 23 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। 29 अगस्त की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 6:30 बजे से मतगणना शुरू होगी। डूटा इस चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें