फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUET 2020: कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रोकी

Sat, 04 Apr 2020 03:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विवि - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को रोक दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय इस वक्त 14 अप्रैल तक के लिए बंद है और 2020-21 सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने बयान में कहा है कि कोरोना वायरस की वजह से 2020-21 सत्र के लिए यूजी/पीजी/एमफील और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज सहित देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।

जेईई मेन और एडवांस जैसी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। कई परीक्षाएं ऐसी हैं जिनकी तारीख बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन के साथ ही परीक्षा की तारीख में भी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 68 मौतें हो गई हैं और 2902 कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें