फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA ने जारी किया नोटिस, NEET सिलेबस में नहीं हुआ कोई बदलाव

Sat, 04 Apr 2020 11:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट - फोटो : Self
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें, ये जानकारी खुद एनटीए ने दी है। अभी हाल ही में एनईईटी परीक्षा के सिलेबस में बदलाव को लेकर एक नोटिस जारी हुआ था। जिसके लिए एनटीए की प्रतिक्रिया सामने आई है। एनटीए ने नोटिस को फर्जी बताया है।

विज्ञापन


नोटिस के जरिये एनटीए ने बताया है कि "NEET 2020 की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि NEET के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। NTA सिलेबस को तय नहीं करता है  वो केवल सिलेबस का लिंक प्रदान करता है।

NTA केवल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित करने और परिणाम घोषित करने के लिए अधिकृत है। परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम का निर्णय मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम की घोषणा के अलावा किसी भी गतिविधि के लिए एनटीए जिम्मेदार नहीं है। अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग समिति द्वारा आयोजित की जाती है, और राज्य कोटा सीटों के लिए राज्य चिकित्सा शिक्षा विभागों द्वारा परीक्षा आयोजित होती है।

एनईईटी यूजी परीक्षा, जो पहले 3 मई को निर्धारित की गई थी, को कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच स्थगित कर दी गई है । परीक्षा अंतरिम रूप से अब मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

इस बीच, एनटीए ने एनईईटी यूजी और जेईई मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन सुधार का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। आवेदन सुधार का ये लिंक 14 अप्रैल, 2020 तक सक्रिया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें