सीट आवंटन परिणाम कैसे देखें?
- दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाएं।
- उम्मीदवार पोर्टल में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- होमपेज पर सीट आवंटन/प्रवेश सूची के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर अपना सीट आवंटन परिणाम देखें।
- भविष्य के लिए सीट आवंटन सूची का पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
खाली सीटें रहने पर हो सकते हैं अतिरिक्त राउंड
दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया है कि यदि तीसरे स्पॉट राउंड के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो अतिरिक्त स्पॉट राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, ऐसे राउंड का आयोजन सीटों की उपलब्धता के आधार पर ही किया जाएगा।