फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2025: यूजी में दाखिले के लिए डीयू ने जारी की दूसरी आवंटन सूची, चेक करें आपका नंबर आया या नहीं

Mon, 28 Jul 2025 05:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG CSAS Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने संयुक्त सीट आवंटन प्रणाली के माध्मय से यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU CSAS Second Seat Allotment: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने यूजी एडमिशन 2025 के लिए सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के माध्यम से दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट की स्थिति चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपने सीयूईटी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से CSAS (UG)-2025 डैशबोर्ड में लॉग इन करके जानकारी प्राप्त करनी होगी।

30 जुलाई तक सीट स्वीकार करना अनिवार्य

दूसरे राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें 30 जुलाई तक सीट एक्सेप्ट करनी होगी। यदि किसी उम्मीदवार को एक से अधिक सीट मिली है, तो उसे किसी एक सीट को स्वीकार कर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

सीट एक्सेप्ट करने के बाद, संबंधित कॉलेज उम्मीदवार की पात्रता और दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच 28 जुलाई से 31 जुलाई तक CSAS पोर्टल के माध्यम से करेगा। सत्यापन के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा:
  • न्यूनतम योग्यता की पूर्ति
  • प्रोग्राम-स्पेसिफिक क्राइटेरिया
  • CUET(UG) विषय मैपिंग (केवल कक्षा 12 में पास किए गए विषय मान्य होंगे)
  • दस्तावेजों की प्रमाणिकता
यदि कॉलेज को कोई स्पष्टीकरण चाहिए होता है, तो वे पोर्टल के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं।

DU UG Admission Schedule: नोट करें आगे का कार्यक्रम

उम्मीदवार 30 जुलाई, 2025 तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकते हैं। कॉलेज 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2025 तक है।

सीट आवंटन 28 जुलाई 2025
सीट स्वीकार करना 30 जुलाई शाम 4:59 बजे तक
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन 28 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 1 अगस्त 2025

शीर्ष कॉलेजों में प्रमुख कोर्स में सीटें खाली

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 24 जुलाई 2025 को स्नातक प्रवेश (UG Admission) के दूसरे दौर के लिए रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी थी। यह सूची कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर उपलब्ध है, जहां से उम्मीदवार अपनी अगली पसंद के अनुसार विकल्प अपडेट कर सकते हैं। इस सूची के अनुसार, डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेजों जैसे हिंदू कॉलेज, मिरांडा हाउस और किरोड़ीमल कॉलेज ने अपने शीर्ष कार्यक्रमों में रिक्तियों की सूचना दी है। 

तीसरे राउंड की तैयारी

यदि इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय की ओर से अन्य राउंड की घोषणा की जाएगी। पहले राउंड के लिए डीयू ने 93 हजार से अधिक सीट आवंटित की थी जिसमे से 80,182 ने सीट को स्वीकार किया था। अगर किसी वजह से सीट रिजेक्ट, कैंसिल या विड्रॉ होती है, तो विश्वविद्यालय तीसरे राउंड की सीट एलोकेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। जिन उम्मीदवारों ने “Upgrade” विकल्प चुना है, उन्हें अगले राउंड्स में सीट मिलने की संभावना होगी, बशर्ते सीट उपलब्ध हो।

DU UG CSAS Allotment List 2025: ऐसे देखें आवंटन सूची

जिन भी उम्मीदवारों ने यूजी में दाखिले के लिए डीयू में आवेदन किया था और अपने पसंद जमा की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। आवंटन परिणाम देखने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध डीयू यूजी एडमिशन सीएसएएस आवंटन सूची पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और कट ऑफ सूची और अन्य विवरण प्रदर्शित होंगे।
  • सूची की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें