फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admissions 2026: डीयू ने ईसीए ट्रायल की तारीखों का किया एलान, कैटेगरी के अनुसार होंगे फिजिकल टेस्ट

Wed, 15 Jul 2026 01:45 PM IST
Shahin Praveen पीटीआई, नई दिल्ली

सार

DU UG Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातक प्रवेश 2026 के तहत एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) कोटे के लिए ट्रायल और फिजिकल टेस्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है। ECA श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कैटेगरी के अनुसार ट्रायल और फिजिकल टेस्ट 16 जुलाई से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
DU UG Admissions 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज (ECA) कोटा के तहत फिजिकल ट्रायल का संभावित शेड्यूल और वेन्यू घोषित कर दिया है। ज्यादातर कैटेगरी के लिए ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे। यह घोषणा कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल के जरिए चल रहे अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रोसेस के बीच की गई है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, एप्लीकेशन में सुधार की विंडो बंद होने के बाद, 14 जुलाई तक हर कैंडिडेट के लिए तय तारीख और टाइम स्लॉट वाला डिटेल्ड शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


कैंडिडेट्स को अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी; उन्हें अपना शेड्यूल देखने के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट चेक करने को कहा गया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि दिल्ली के बाहर के कैंडिडेट्स को अपने ECA कैटेगरी के लिए तय ट्रायल पीरियड के दौरान किसी भी तारीख के लिए ट्रैवल टिकट बुक कर लेने चाहिए, न कि अलग-अलग शेड्यूल का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि ट्रायल की तारीखों के करीब रिजर्वेशन मिलने में दिक्कत हो सकती है।

ट्रायल केंद्र के पास रहने की सलाह

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई कि वे तय ट्रायल वेन्यू के पास रहने की व्यवस्था कर लें। एडवाइजरी में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों की ट्रायल की तारीख उनके कन्फर्म ट्रैवल प्लान से टकराती है, वे यूनिवर्सिटी को लिखकर तारीख बदलने का अनुरोध कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऐसे अनुरोधों पर विचार करेगी, बशर्ते तय ट्रायल पीरियड के दौरान ऐसा करना मुमकिन हो। 

16 जुलाई से शुरू होंगे प्रमुख ट्रायल

टेंटेटिव शेड्यूल के मुताबिक, डांस, डिबेट, म्यूजिक (वोकल) और थिएटर के लिए फिजिकल ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे और रविवार को छोड़कर लगभग एक हफ्ते तक चलेंगे। योग के ट्रायल 17 जुलाई से शुरू होंगे और लगभग दो दिन तक चलेंगे। शेड्यूल के अनुसार, डांस ट्रायल भारती कॉलेज में होने की उम्मीद है, जबकि डिबेट ट्रायल रामजस कॉलेज में होंगे। क्विज ट्रायल 20 जुलाई को जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) में होंगे, जबकि फाइन आर्ट्स के ट्रायल उसी दिन शुरू होंगे और तीन से चार दिन तक चलेंगे।

कब जारी हो सकते हैं अंक?

  • क्रिएटिव राइटिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, डिजिटल मीडिया और डिविनिटी कैटेगरी के ट्रायल 21 जुलाई से शुरू होंगे।
  • NCC और NSS श्रेणी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई फिजिकल ट्रायल आयोजित नहीं किया जाएगा।
  • विश्वविद्यालय के अनुसार, ट्रायल के अंक 25 या 26 जुलाई के आसपास एडमिशन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को शिकायत दर्ज कराने के लिए 2-3 दिनों की ग्रीवेंस विंडो मिलेगी।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय ECA सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत थिएटर, डांस, डिबेट, म्यूजिक, फाइन आर्ट्स, क्रिएटिव राइटिंग, क्विज, योग, NCC और NSS समेत 14 श्रेणियों में प्रवेश देता है।
  • ECA कोटा के तहत दाखिला कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के माध्यम से किया जाएगा।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2026-27, 28 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
विज्ञापन

अलग-अलग कैटेगरी के लिए नोडल कॉलेज तय:

  • थिएटर - मिरांडा हाउस
  • वोकल म्यूजिक - माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन
  • इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक - श्री अरबिंदो कॉलेज (डे)
  • क्रिएटिव राइटिंग - हंसराज कॉलेज
  • डिजिटल मीडिया - महाराजा अग्रसेन कॉलेज
  • फाइन आर्ट्स - आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज
  • डिविनिटी - राजधानी कॉलेज
  • योग - पी.जी.डीी.ए.वी. (इवनिंग) कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें