फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय में सीयूसीईटी या डीयूसीईटी के माध्यम से होंगे स्नातक के प्रवेश, यहां पढे़ं पूरी जानकारी

Mon, 20 Dec 2021 09:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admissions 2022: इससे पहले 17 दिसंबर 2021 को दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और इससे कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद (एसी) ने भी प्रवेश परीक्षा के फॉर्मूले को मंजूरी दे दी थी। 
विज्ञापन
DU UG Admissions 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के स्नातक के पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) या दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीयूसीईटी) के माध्यम से प्रवेश होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। सोमवार को देर शाम डीयू प्रशासन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

विज्ञापन


अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिल्ली विश्विद्यालय प्रशासन ने बताया है कि 17 दिसंबर 2021 को विश्विद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में फैसला लिया गया है कि आगामी सत्र 2022-23 से दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रमों में सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) या दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (डीयूसीईटी) के माध्यम से प्रवेश होंगे। इसके लिए अधिक जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। 

इससे पहले तक दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रमों में छात्रों को 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश दिए जाते थे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेज के द्वारा कट ऑफ सूची जारी की जाती थी। इस सूची में रखें गए अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी होती थी और प्रिंसिपल की मंजूरी के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाता था। 
विज्ञापन


17 दिसंबर 2021 को दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद और इससे कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद (एसी) ने भी प्रवेश परीक्षा के फॉर्मूले को मंजूरी दे दी थी। 
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें