फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2023: डीयू में 78 यूजी की में 71 हजार सीटों पर होंगे दाखिले, दो लाख से अधिक ने कराया पंजीकरण

Thu, 22 Jun 2023 11:10 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश 2023 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर शुक्रवार, 22 जून की सुबह तक सवा दो लाख से अधिक आवेदकों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
DU UG Admission 2023 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी प्रवेश 2023 के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर शुक्रवार, 22 जून की सुबह तक सवा दो लाख से अधिक आवेदकों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 14 जून को ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) प्रवेश वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in की शुरुआत की थी। इस पर अब तक अब तक कुल 2,17,650 लोगों ने आवेदन किया है। 

41,431 छात्रों ने अभी भी सीएसएएस पोर्टल पर डीयू प्रवेश फॉर्म जमा नहीं किया है, जबकि 1,76,219 पहले ही अपना आवेदन जमा कर चुके हैं। इस शैक्षणिक वर्ष में, संस्थान 78 यूजी कार्यक्रमों में 71,000 सीटों की पेशकश कर रहा है। डीयू सीएसएएस पोर्टल लॉन्च इवेंट के दौरान डीयू वीसी ने कहा था कि 198 बीए प्रोग्राम संयोजन हैं।

 
विज्ञापन

प्रत्येक कार्यक्रम की आवश्यकताओं के अनुसार, डीयू में एक उम्मीदवार का प्रवेश सीयूईटी यूजी 2023 की भाषा और विषय-विशिष्ट भागों पर उनके संयुक्त अंकों द्वारा निर्धारित किया जाएगा। जहां सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणियों के छात्रों के लिए शुल्क 100 रुपये है। ईसीए और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें