फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी कटऑफ में गिरावट का इंतजार पड़ सकता है महंगा, अब तक नहीं लिया दाखिला तो करवा लें सीट पक्की

Tue, 26 Jun 2018 10:33 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
du admission 2018
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में अगर अब तक दूसरी कटऑफ के तहत दाखिला नहीं लिया तो बुधवार तक किसी भी हाल में सीटें पक्की करा लें। तीसरी कटऑफ में गिरावट का इंतजार छात्रों को महंगा पड़ सकता है। वर्तमान में हो रहे दाखिलों को देखकर लग रहा है कि तीसरी कटऑफ आते आते नामी समेत कई कोर्स में दाखिले बंद हो सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं, दाखिले रद कराने पर भी सीटें तेजी से भर रही हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के लिए दाखिले की गुंजाइश सीमित हो जाएगी। फिलहाल दूसरी कटऑफ के दूसरे दिन तक 60-70 फीसदी तक दाखिले हो चुके हैं। दाखिले और कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो तीसरे कटऑफ लिस्ट में छात्रों के लिए कुछ ही कॉलेज और कोर्स में विकल्प बचेंगे। जिसकी सबसे बड़ी वजह व्यवहारिक कटऑफ होना है। इसी वजह से तेजी से दाखिले रद हो रहे हैं। 

वहीं, इसी गति से हो भी रहे हैं।  खासकर, एसआरसीसी, सेंट स्टीफंस, लेडी श्रीराम, हिंदू, रामजस, दौलतराम, किरोड़ीमल, हंसराज, कमला नेहरू, गार्गी कॉलेज में भीड़ उमड़ रही है। जबकि पहली लिस्ट में कुछ कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, इतिहास, बीकॉम ऑनर्स भूगोल, साइकोलॉजी व बीए प्रोग्राम में दाखिले बंद हो चुके हैं।  
विज्ञापन

 

आर्य भट्ट : सामान्य को कम मौके

aryabhatta college
आर्य भट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि 650 सीटों पर मंगलवार तक लगभग 440 दाखिले हो गए हैं। अब दूसरी सूची के दाखिले का अंतिम दिन बुधवार है। उन्होंने बताया कि तीसरी कटऑफ में सामान्य वर्ग में दाखिले के बेहद सीमित मौके होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के लिए सीटें रहेंगी।   
 
विज्ञापन

आईपी : अंतिम दिन साफ होगी स्थिति

ip college
वहीं, आईपी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. बबली श्रॉफ ने बताया कि कॉलेज में 400 दाखिले हो गए हैं। अंतिम दिन के बाद ही तीसरी कटऑफ के दाखिले की स्थिति साफ हो सकेगी। 

लक्ष्मीबाई : तीसरी सूची में मौका 
लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युषा वत्सला ने बताया कि कॉलेज में 1100 सीटों पर अब तक 350 दाखिले हो चुके हैं। फिलहाल, आज का दिन बाकी है। तीसरे कटऑफ में दाखिले की गुंजाइश रहेगी। छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है।  

गार्गी कॉलेज : इस कॉलेज में तेजी से दाखिले हो रहे हैं। लिहाजा, तीसरी कटऑफ कुछ कोर्स के लिए ही जारी की जाएगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें