कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि इस बार दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हम दाखिले के लिए सभी कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता की समीक्षा कर रहे हैं। अब तक इस पर काफी चर्चा भी हो चुकी है लेकिन अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अभी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने में करीब दो माह का समय है, ऐसे में बदलाव होने से पहले ही इसकी जानकारी दी जाएगी।
DU SOL Admisson: तय होगी एसओएल कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता
मालूम हो कि डीयू के नियमित कॉलेजों में बीते साल से सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिले के लिए सीट का आवंटन किया जा रहा है। इस बार भी सीयूईटी से दाखिले होने हैं। जबकि एसओएल के कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी से नहीं बल्कि न्यूनतम व अधिकतम योग्यता के माध्यम से होते हैं। एसओएल डीयू का अहम अंग है। ऐसे में सीयूईटी की अनिवार्यता का असर एसओएल पर भी पड़ेगा। लिहाजा एसओएल कोर्सेज की न्यूनतम योग्यता पर विचार किया जा रहा है।
DU SOL Admisson: बीते साल कई नए कोर्स शुरू हुए
बीते साल तक एसओएल में बीए प्रोग्राम, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र, बीए ऑनर्स अंग्रेजी कोर्सेेज चलते थे। इन कोर्सेज के अनुसार न्यूनतम योग्यता 40 से 55 फीसदी तक है। वहीं बीते साल एसओएल में कुछ नए कोर्सेज भी शुरू किए गए जिनमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट एनेलाइजेज), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), और बैचलर ऑफ आट्र्स ऑनर्स अर्थशास्त्र, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, व मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस कोर्सेज शुरू किए गए हैं। इन सबकी न्यूनतम योग्यता अलग-अलग है। वहीं इस साल से बीए ऑनर्स साइकोलॉजी को शुरू किया जा रहा है।