GCET 2023 Registration Begins: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) गोवा ने गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GCET) 2023 के लिए आज यानी 10 अप्रैल, 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट goacet.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2023 है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट goacet.in पर जाएं।
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
गोवा कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (गोवा सीईटी) परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। जो डीटीई गोवा द्वारा गोवा के विभिन्न कॉलेजों में इंजीनियरिंग में व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश डीटीई गोवा द्वारा शासित होता है।