फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : छठी कट ऑफ जारी, सामान्य श्रेणी में सीमित मौके, औसतन 0.25 से 2 फीसदी की गिरावट

Tue, 17 Jul 2018 11:58 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
du admission 2018
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय की छठी कटऑफ सूची जारी कर दी गई है। इस कटऑफ में विभिन्न कोर्स में औसतन 0.25 से 2 फीसदी तक की गिरावट की गई है। सामान्य श्रेणी में नामी कॉलेजों के कुछ कोर्स ( बीकॉम, ईको ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स ) में दाखिले की सीमित संभावनाएं बनी हुई हैं। जबकि अन्य श्रेणियों की बात करें तो दाखिले के भरपूर अवसर हैं। वहीं, पांचवीं कटऑफ में कुछ कॉलेजों के कुछ कोर्स में बंद दाखिले फिर खुल गये हैं। छठी कटऑफ के आधार पर अब 18, 19, व 20 जुलाई को दाखिले होंगे। खास बात यह भी है कि जिन छात्रों को चौथी कट ऑफ लिस्ट तक सीट नहीं मिली थी या उन्होंने पहले जारी सूचियों में दाखिले को रद करा दिया था वह इस कट ऑफ में दाखिला ले सकते हैं।  

विज्ञापन


रामजस : नॉर्थ कैंपस के रामजस कॉलेज में सामान्य के लिए बीए में 93.75, अंग्रेजी में 94.25, इतिहास ऑनर्स 93.5, फिजिक्स ऑनर्स 95.66, जूलॉजी में 94, बीएससी लाइफ साइंसेज में 89.33 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। वहीं, पीडब्ल्यूडी व कश्मीरी विस्थापित श्रेणी में भी काफी अवसर हैं। जबकि ओबीसी, एससी, एसटी के लिए अवसर सीमित हैं। 

हिंदू कॉलेज : हिंदू कॉलेज में सामान्य श्रेणी में सभी कोर्सेज में दाखिले बंद हो चुके हैं। जबकि आरक्षित श्रेणी में अभी कुछ कोर्सेज में मौके हैं। 
विज्ञापन


गार्गी कॉलेज : गार्गी कॉलेज में सामान्य के लिए ईको ऑनर्स, अंग्रेजी ऑनर्स, फिलासफी ऑनर्स, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बॉटनी ऑनर्स, जूलॉजी ऑनर्स, बीएससी लाइफ साइंस में दाखिले के अवसर है। बीकॉम में 93.75 व बीकॉम ऑनर्स में 95.25 फीसदी दाखिले हो सकते हैं। जबकि ईको ऑनर्स में 95.75 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। 
विज्ञापन


किरोड़ीमल : यहां सामान्य श्रेणी के तहत हिंदी ऑनर्स में 86.5-87 फीसदी, ईको ऑनर्स में 96.25-96.5 व बीकॉम में 96-96.25 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। आउट ऑफ कैंपस के कुछ कॉलेजों में भी सामान्य में  एक या दो कोर्स में ही दाखिले के अवसर हैं। जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए भरपूर मौके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें