फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीवेब: बीकॉम पर भारी बीए प्रोग्राम, चौथी कटऑफ जारी, आज से शुरू होंगे दाखिले

Tue, 17 Jul 2018 11:54 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
DU Admission
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड ( एनसीवेब) की चौथी कटऑफ जारी कर दी गई है। इस कटऑफ में बीए प्रोग्राम पर बीकॉम भारी पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि बीए प्रोग्राम में सामान्य श्रेणी के तहत 26 में से 20 सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं। जबकि बीकॉम में 22 सेंटरों पर अब भी दाखिले की गुंजाइश है। 

विज्ञापन


बीए व बीकॉम प्रोग्राम में औसतन गिरावट एक से पांच फीसदी तक रही है। अब चौथी कटऑफ के आधार पर 18, 19 व 20 जुलाई को दाखिला होंगे। बोर्ड की निदेशक डॉ. अंजू गुप्ता ने बताया कि इस बार छात्राओं का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। तीन कट ऑफ के बाद अब तक आठ हजार सीटें भर चुकी हैं। वहीं, चार हजार सीटें खाली हैं। उम्मीद है कि चौथी व पांचवीं कटऑफ तक यह सीटें भी भर जाएंगी।

सामान्य श्रेणी के तहत बीए में महज अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता, आर्य भट्ट कॉलेज, रामानुजन कॉलेज व श्री अरबिंदो कॉलेज में ही दाखिले के अवसर बाकी हैं। वहीं, इस कोर्स में एसटी श्रेणी के दाखिले हंसराज व मिरांडा हाउस सेंटर को छोड़कर बाकी सेंटरों पर 33 फीसदी कट ऑफ पर हो जाएंगे। हंसराज एसटी श्रेणी के लिए 40 फीसदी, मिरांडा हाउस ने 50 फीसदी कट ऑफ रखी है। एससी श्रेणी में 15 केंद्रों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


सामान्य श्रेणी में बीकॉम प्रोग्राम की बात करें मिरांडा हाउस ने सबसे अधिक 81 फीसदी कटऑफ रखी है।  विवेकानंद कॉलेज, एसपीएम, जीसस एंड मैरी व दीनदयाल उपाध्याय में 75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। बीए व बीकॉम दोनों में ओबीसी के लिए दाखिले के काफी अवसर हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें