दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने विभिन्न कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची जारी कर दी है। यह मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जो भी योग्य और इच्छुक छात्र डीयू में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर मेरिट सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम जारी किए गए हैं, जिन्हें प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। मेरिट सूची में छात्रों के नाम, पंजीयन संख्या, रोल नंबर, आदि दिए गए हैं।
जो भी छात्र इससे पहले जारी की गई मेरिट सूचियों के तहत प्रवेश नहीं ले पाए थे। वह, इस चौथी मेरिट सूची के माध्यम से डीयू में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर ही आयोजित की जाएगी। छात्र डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि डीयू की ओर से यह आखिरी मेरिट सूची है, इसके बाद अन्य कोई भी मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी।
29 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं छात्र
जो भी छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की ओर से जारी की जाने वाली चौथी और अंतिम मेरिट सूची के तहत प्रवेश लेना चाहते हैं, वह 27 से 28 दिसंबर 2021 तक अपना आवेदन कर दें। आवेदकों को 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में चौथी मेरिट सूची के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. मेरिट सूची जारी होने की तारीख- 24 दिसंबर 2021
2. कॉलेज द्वारा प्रवेश कंफर्म करने की तारीख- 27 से 28 दिसंबर 2021
3. प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख- 29 दिसंबर 2021
चौथी मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के मेरिट सूची को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission List के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उस पाठ्यक्रम के लिंक को चुने जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर मेरिट सूची दिख जाएगी।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड कर लें।
प्रवेश के लिए कैसे आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं
2. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
3. होम पेज पर दिखाई दे रहे PG Admission से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. अब मांगी जा रही जानकारी भरें और लॉगिन करें।
5. अब आवेदन पत्र को भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।