6 अक्तूबर तक लें दाखिला
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन दाखिले 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 6 अक्तूबर को रात 11:59 बजे तक आवंटित प्रवेश केंद्रों पर चलेंगे। स्पेशल ड्राइव की कट-ऑफ सूची सभी अनारक्षित श्रेणियों, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों के लिए है।
जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश पूर्व कट-ऑफ राउंड में सीटें आवंटित नहीं हुई थीं, वे अब उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीयू के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (NCWEB) के बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विशेष अभियान कट-ऑफ सूची अधिसूचित की जा रही है, जो गुरुवार, 3 अक्तूबर, 2024 को वेबसाइट du.ac.in. पर प्रदर्शित की जाएगी। ऑनलाइन प्रवेश शनिवार, 5 अक्तूबर 2024 से शुरू होगा। विशेष अभियान कट-ऑफ सूची उन उम्मीदवारों के लिए है जो पात्र थे, लेकिन किसी भी कारण से पहले के कट-ऑफ में प्रवेश नहीं ले सके नहीं ले सके।"