DU NCWEB Admission : कईं कॉलेजों में बंद हुई आवेदन प्रक्रिया
गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड की ओर से एक बयान में कहा गया कि शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए एनसीवेब के बीए कार्यक्रम और बीकॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांचवीं कट-ऑफ सूची वेबसाइट - du.ac पर मंगलवार, 29 नवंबर, 2022 को अधिसूचित एवं प्रदर्शित की जा रही है। डीयू एनसीवेब के बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन प्रवेश बुधवार, 30 नवंबर, 2022 से शुरू होगा। मिरांडा हाउस कॉलेज और हंसराज कॉलेज में बीकॉम प्रोग्राम के लिए एडमिशन बंद है।
DU NCWEB Admission : एनसीवेब में दाखिलों के लिए ये है कट-ऑफ
एनसीवेब की पांचवीं कट-ऑफ सूची के अनुसार सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए बीकॉम पाठ्यक्रमों के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज और एसजीजीएससी में उच्चतम कट-ऑफ 70 फीसदी है, इसके बाद विवेकानंद कॉलेज में 65 फीसदी अंक हैं। जबकि एनसीडब्ल्यूईबी की दूसरी कट-ऑफ सूची के अनुसार बीए कार्यक्रम के लिए उच्चतम कट-ऑफ हंसराज कॉलेज के बीए अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के लिए 85 फीसदी है।