फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU NCWEB: बी.कॉम पाठ्यक्रमों के लिए छठी कटऑफ लिस्ट जारी, बीए के लिए आज होगी

Sat, 12 Dec 2020 11:55 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय नॉन-कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने शिक्षा बोर्ड से संबद्ध कॉलेजों के लिए बी.कॉम पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छठी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, बीए कार्यक्रमों के लिए छठी कटऑफ सूची आज यानी कि 12 दिसंबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी बी.कॉम पाठ्यक्रमों के लिए छठी कटऑफ लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानिए कब होगा एग्जाम

योग्य उम्मीदवार 12 दिसंबर से 14 दिसंबर तक छठे कटऑफ अंकों के साथ संबंधित शिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए मिरांडा हाउस में बी.कॉम के लिए कटऑफ मार्क्स 84 है। विवेकानंद कॉलेज के लिए कटऑफ सामान्य छात्रों के लिए 72 है। मैत्रेयी कॉलेज के लिए कटऑफ 74 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसे भी पढ़ें-अप्रैल 2021 को है NDA की परीक्षा, ये 4 महीने का कोर्स कराएगा आपकी पक्की तैयारी

शैक्षणिक वर्ष 202-21 के लिए गैर-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के बीए (कार्यक्रम) और बी.कॉम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छठी कटऑफ सूची 12 दिसंबर शनिवार को वेबसाइट du.ac.in पर जारी की जाएगी।

यहां देखें कट-ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें