संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपीएससी नेसंयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है, जहां से अभ्यर्थी परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-जानिए, हरियाणा में कब से खुलेंगे दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल और कितने घंटे लगेगी क्लास
21 फरवरी 2021 को होगी परीक्षा
संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा अगले साल फरवरी में होगी। जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा 21 फरवरी, 2021 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा से करीब तीन हफ्ते पहले आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होंगे। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विवरण के जरिए लॉग इन होकर परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी सत्र दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा। सत्रों का रिपोर्टिंग समय क्रमशः सुबह 8 बजे और दोपहर 12:30 बजे है।
इन पदों पर की जाएंगी भर्ती
कैटेगरी- I: (भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग, खान मंत्रालय में पोस्ट)। केमिस्ट, ग्रुप ए: 15
कैटेगरी- II: (केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल संसाधन मंत्रालय में पद)
(i) वैज्ञानिक 'बी' (हाइड्रोलॉजी), ग्रुप 'ए': 16
(ii) वैज्ञानिक 'बी' (रासायनिक) समूह 'ए': 03
(iii) वैज्ञानिक 'बी' (भूभौतिकी) समूह 'ए': 06