DU Exams 2022 Rules : दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई 2022 में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर संशोधित दिशा- निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से सेमेस्टर II, IV और VI के छात्रों के लिए परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई जा रही हैं।
विश्वविद्यालय ने इस बार परीक्षा नियमों के साथ-साथ छात्रों के लिए पेपर पैटर्न में भी बदलाव किया है। डीयू परीक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एग्जाम गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं। डीयू छात्रों को पेपर के पैटर्न में बदलावों की अधिक एवं सटीक जानकारी के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी अधिसूचना देख लेनी चाहिए।