छात्र संगठनों की तैयारी
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने बुधवार को ही अपने उम्मीदवारों का नामांकन कराने की रणनीति तैयार की है। एनएसयूआई जहां 10-11 उम्मीदवारों के नामांकन कराएगी, वहीं एबीवीपी ने आठ से नौ उम्मीदवारों के नामांकन कराने का फैसला किया है।
नामांकन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाना जरूरी
छात्र संगठन पैनल की घोषणा नाम वापसी वाले दिन ही करेंगे। डीयू प्रशासन ने एक अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि नामांकन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट समेत अन्य दस्तावेज लगाना जरूरी है। छात्र यह हलफनामा इसलिए देंगे कि अगर वे जमानत के उल्लंघन में शामिल होते हैं, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सके। डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी तरीके के हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों तैनात रहेंगे। बुधवार को ही 3.15 बजे तक फॉर्म की छंटनी की जाएगी। जिसके बाद शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इसके बाद 11 सितंबर 12 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापस लिए जाने के बाद 11 सितंबर को शाम पांच बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।
अब तीसरे वर्ष के छात्र भी उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 इस बार ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस साल उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद पर तीसरे वर्ष के छात्र भी चुनाव लड़ सकेंगे। दरअसल ऐसा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम लागू होने के कारण संभव हुआ। चार वर्ष का स्नातक प्रोग्राम होने के कारण अब तीसरे साल के छात्र अंतिम वर्ष के नहीं माने जाएंगे। इस संबंध में डूसू चुनाव समिति की और से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अध्यक्ष व सचिव पद के लिए किसी भी वर्ष का छात्र चुनाव लड़ सकता है।