फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi University 2019: बीएमएस, बीबीई और बीबीए का रैंक रिजल्ट जारी

Fri, 02 Aug 2019 09:42 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट कोर्सेज (बीएमएस, बीबीई व बीएएफआईए) के लटके दाखिलों की शुरुआत होने जा रही है। शुक्रवार को दाखिले के लिए पहली आवंटन सूची जारी होगी। दरअसल, इन पाठ्यक्रमों के लिए रैंक रिजल्ट जारी नहीं हो सका था, लेकिन अब रैंक आधारित रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें ईशान जैन ने 91.34 अंक लेकर टॉप रैंक हासिल की है, जबकि ईशान मित्तल को दूसरी रैंक मिली है।

विज्ञापन


डीयू के लगभग 20 कॉलेजों में इन पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटें हैं। बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) और बैचलर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) की पढ़ाई 9-9 कॉलेजों व बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट एनॉलिसिस) बीएएफआईए की पढ़ाई 2 कॉलेजों में होती है। इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा होने के बाद रिजल्ट 19 जुलाई को जारी कर दिया गया था, लेकिन अभी तक रैंक आधारित रिजल्ट और दाखिला शेड्यूल जारी नहीं किया गया था, जिस कारण विद्यार्थी शेड्यूल व रिजल्ट के लिए परेशान हो रहे थे। अब डीयू प्रशासन ने रैंक आधारित रिजल्ट व शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अलावा अयोग्य विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन


दाखिला शेड्यूल

पहली आवंटन सूची                           2 अगस्त
ऑनलाइन दाखिले व फीस का भुगतान    3 व 5 अगस्त
फीस भुगतान की अंतिम तिथि               06 अगस्त, दोपहर 12 बजे तक
दूसरी आवंटन सूची                           7 अगस्त
ऑनलाइन दाखिले व फीस का भुगतान    8 व 9 अगस्त
फीस भुगतान की अंतिम तिथि               10 अगस्त, दोपहर 12 बजे तक
तीसरी आवंटन सूची                          12 अगस्त
ऑनलाइन दाखिले व फीस का भुगतान    13 व 14 अगस्त
फीस भुगतान की अंतिम तिथि               15 अगस्त दोपहर 12 बजे तक
नोट : सीट खाली रहने पर प्रशासन की तरफ से 16 अगस्त को शेड्यूल जारी किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें