फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission: तीसरी कट-ऑफ के तहत पहले दिन 4,800 से ज्यादा छात्रों ने ही किया आवेदन

Tue, 27 Oct 2020 11:55 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट-ऑफ के तहत पहले दिन सिर्फ 4800 से ज्यादा छात्रों ने ही विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया। तीसरी कट-ऑफ के लिए दाखिले की प्रक्रिया सोमवार सुबह दस बजे से शुरू हुई, जो कि 30 अक्तूबर तक चलेगी। तीसरी कट-ऑफ सूची के तहत पहले दिन के दाखिले के लिए कुल 4,872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-UPSEE 2020: फर्स्ट सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से देखें

 

Trending Videos

दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट-ऑफ के तहत दाखिले की प्रक्रिया की शुरुआत धीमी हुई है। यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी के मुताबिक, पहले दिन 4872 छात्रों ने ही आवेदन किया जिसमें से 2410 छात्रों के दाखिला को स्वीकृति मिली है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को तीसरी कट-ऑफ सूची जारी की थी। जिसमें कई कॉलेजों में कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश बंद कर दिया गया, जबकि कुछ कार्यक्रमों के लिए कट-ऑफ में मामूली गिरावट आई थी।


 
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ के तहत चले दाखिले के समापन तक 82 प्रतिशत से अधिक सीटें भरी जा चुकी थी। जबकि पहली कट-ऑफ सूची के तहत 35,500 सीटें भरी गईं थी। दूसरी कटऑफ सूची के तहत हुए दाखिले में 22,147 सीटें भरी गई हैं। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 70,000 सीटें हैं। विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ सूची 10 अक्तूबर को जारी की गई थी। लगभग 50 प्रतिशत सीटें पहली सूची के तहत भरी गई थी।

इसे भी पढ़ें-NEET Counselling 2020: आज से काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें आवेदन, ये रही आवश्यक दस्तावेजों की सूची
 
डीयू में कट-ऑफ के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलता है। कट-ऑफ के हिसाब से कॉलेज चुनने के बाद छात्रों के डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है। डीयू प्रशासन छात्रों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच करता है। इस साल डीयू की कट-ऑफ में कई कॉलेजों की कट-ऑफ सौ फीसदी गई है। विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ के तहत अधिकांश कॉलेजों की कटऑफ 90 फासदी से अधिक है। हालांकि, कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं  जिनकी कटऑफ 80% या उससे कम है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें