आधिकारिक वेबसाइट
upsee.nic.in
यूपीएसईई परीक्षा में पास और पहली काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम 15 अक्तूबर को जारी हुआ था। इसके बाद सीट अलॉटमेंट के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग हुई थी, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को अब अपनी सीट फ्रीज करनी होगी और 29 अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी।
दूसरे राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया 30 अक्तूबर से
अब दूसरे राउंड में सभी नए आवेदकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी। बता दें कि यूपीएसईई काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 19 अक्तूबर से 22 अक्तूबर के बीच हुए थे। यह परीक्षा सूबे के 755 इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट कॉलेजों में प्रवेश के लिए कराई जाती है।
ऐसे डाउनलोड करें UPSEE सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in है।
- यहां आपको ‘First seat allotment results' का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक