फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission : MA राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए आगे बढ़ी तारीख, जानें डिटेल्स

Fri, 01 Jan 2021 07:11 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय ने एमए राजनीति विज्ञान के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 08 जनवरी तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है कि इसने कुछ यूजी कोर्सेज के साथ-साथ एसओएल के लिए देर से परिणाम घोषित करने के मद्देनजर प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू की है। वहीं, चौथी एडमिशन सूची शनिवार को जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 सरकारी नौकरियां...
कोरोना महामारी के बंद विश्वविद्यालय के फिर से खुलने की तारीखों को अभी तक तय नहीं किया गया है। इस बीच, विश्वविद्यालय के फिर से खोलने की तारीखें के संबंध में सोशल मीडिया में कई फेक मैसेज वायरल हो रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय को फिर से खोलने के संबंध में कोई भी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : झारखंड ने 2020 में बदल दिया था अपना प्रतीक चिह्न, जानिए क्या होते हैं प्रतीक चिह्न और क्या हैं इनके मायने
वहीं, विश्वविद्यालय ने अगस्त, 2020 से पीएचडी छात्रों के लिए छात्रावास की सुविधा को फिर से शुरू कर दिया था, लेकिन यह केवल पंजीकृत पीएचडी छात्रों के लिए है, जिन्हें शोध कार्य के लिए लैब तक पहुंच की आवश्यकता थी। हॉस्टल में वापस आने वाले छात्रों को अपने संबंधित हॉस्टल के कमरों में 14 दिनों के स्व-संगरोध का पालन करने के लिए कहा गया, उसके बाद WUS हेल्थ सेंटर द्वारा उनकी स्क्रीनिंग की गई।
यह भी पढ़ें : Successful Introverts : नए साल में इन महान शख्सियतों से लीजिए प्रेरणा, बदल जाएगा नजरिया 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें