फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS Result 2021 : नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट

Fri, 01 Jan 2021 06:07 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NEET MDS Result 2021 - फोटो : एनबीई
विज्ञापन

NEET MDS Result 2021: एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आवदेक मेरिट लिस्ट और रिजल्ट यहां देख सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट-एमडीएस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी किया है। जो उम्मीदवार मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: नया साल लेकर आया है नौकरियों की सौगात, ये हैं नए साल की 10 सरकारी नौकरियां...
नीट-एमडीएस परीक्षा-2021 16 दिसंबर, 2020 को आयोजित की गई थी। नीट-एमडीएस परीक्षा 2021 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड को वेबसाइट https://nbe.edu.in पर 12 जनवरी, 2021 को या उसके बाद डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पास करने के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने श्रेणी-वार कटऑफ और न्यूनतम आवश्यक प्रतिशत भी जारी किया है। 

  • सामान्य श्रेणी (यूआर / ईडब्ल्यूएस) --- 50 प्रतिशत - 960 में से 259
  • SC / ST / OBC (SC / ST / OBC के PWD सहित) --- 40 प्रतिशत - 960 में से 227
  • यूआर-पीडब्ल्यूडी ---- 45 प्रतिशत ---- 243 में से 960

NEET-MDS 2021 मेरिट सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


NEET MDS 2021 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें :

  • आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं
  • NEET MDS 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स सबमिट करें
  • आपका NEET-MDS परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

यह भी पढ़ें : झारखंड ने 2020 में बदल दिया था अपना प्रतीक चिह्न, जानिए क्या होते हैं प्रतीक चिह्न और क्या हैं इनके मायने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें