हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट यानी डीटीई महाराष्ट्र ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बता दें, सूची फुल-टाइम टेक्निकल डिप्लोमा कोर्सेस में प्रवेश के लिए हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस कोर्स के लिए आवेदन किया है वे डीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर दे सकते हैं या नीचे दिए लिंक की भी मदद ले सकते हैं।
आपको बता दें कि MH DTE, एसएससी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, एचएससी डिप्लोमा इन फार्मेसी, सरफेस कोटिंग टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट एंड केट्रिंग टेक्नोलॉजी और इसके साथ ही एसएससी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के दसरे साल में सीधे प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित करवाता है।
DTE महाराष्ट्र डिप्लोमा एडमिशन 2019: CAP राउंड 1-
डीटीई महाराष्ट्र, सीएपी राउंड 1 के लिए प्रोविजनल कैटेगरी वाइज सीट 11 जुलाई, 2019 को जारी करेगा। 12 जुलाई से 14 जुलाई तक उम्मीदवारों को अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करना होगा और CAP राउंड 1 के लिए मंजूरी देनी होगी। सीएपी राउंड 1 प्रोविजनल अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी होगा।
लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।