फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2020: परीक्षा तिथि के साथ पैटर्न की लें जानकारी, IIT दिल्ली ने दी ये जरूरी सूचना

Tue, 09 Jul 2019 01:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
GATE 2020: इंंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, दिल्ली ने ग्रेजुएट एप्पटीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियर यानी GATE 2020 की परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आपको बता दें कि गेट की परीक्षा फरवरी 1,2,8 और 9 फरवरी, 2020 को आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं दो शिफ्ट्स में होती हैं-  पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:30 तक। 
विज्ञापन

बता दें गेट के एप्लीकेशंस 3 सितंबर को शुरू होंगे और इनके लिए अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2019 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें उनको एप्लीकेशन फॉर्म बदलने का मौकी भी दिया जाएगा। यदि उम्मीदवार अपनी एग्जामिनेशन सिटी चेंज करवाना चाहते हैं तो उन्हें 15 नवंबर तक का समय मिलेगा। परीक्षा के परिणाम जारी हुए शेड्यूल के मुताबिक 16 मार्च, 2020 को घोषित होंगे। 

GATE 2020: पेपर पैटर्न-
24 विषयों पर आधारित होगी परीक्षा, जिसमें ऐरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और प्लेनिंग, बायोटेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स और मेकेनिकल इंजीनियरिंग के साथ-साथ अन्य विषय शामिल हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गेट 2020 कंप्यूटर-बेस्ड मल्टीपल च्वाइस प्रश्न और एमसीक्यू बेस्ड परीक्षा है। उम्मीदवारों को कम से कम 100 में से 65 अकं लाने अनिवार्य हैं। परीक्षा तीन घंटे की होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें