फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEPTAM 10AA Result Out: DRDO ने जारी किया सेप्टम 10 ए एंड ए का रिजल्ट, ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड

Wed, 26 Apr 2023 02:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CEPTAM 10AA Result Out: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डीआरडीओ सेप्टम 10 एए परिणाम 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
DRDO CEPTAM 10 Admin and Allied Result Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO CEPTAM 10 Admin and Allied Result Out: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 25 अप्रैल को डीआरडीओ सेप्टम 10 एए परिणाम 2023 जारी कर दिया है। उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। 

DRDO CEPTAM भर्ती अभियान का उद्देश्य एडमिन और एलाइड कैडर (A&A) के तहत 1061 रिक्तियों को भरना है। चयन प्रक्रिया में टियर- I (सीबीटी) और टियर- II (कौशल/ शारीरिक स्वास्थ्य और क्षमता परीक्षण, जहां भी लागू हो) चरण शामिल हैं। 

विज्ञापन

DRDO CEPTAM रिजल्ट का महत्वपूर्ण विवरण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर 25 अप्रैल, 2023 को DRDO CEPTAM 10 एडमिन एंड एलाइड (A & A) का परिणाम 2023 जारी किया है। स्टेनोग्राफर ग्रेड -1, स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, प्रशासनिक सहायक ए, सुरक्षा सहायक ए, स्टोर सहायक ए, ऑपरेटर ए, फायरमैन, फायर इंजन ड्राइवर ए, ड्राइवर और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ) जैसे विभिन्न पदों के लिए डीआरडीओ सीईपीटीएएम 10 ए एंड ए परीक्षा 20 मार्च, 2023 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। 

 

विज्ञापन

DRDO CEPTAM 10 ए एंड ए रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार अपने DRDO CEPTAM 10 A & A परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  1. DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  2. उम्मीदवार होम पेज पर "करिअर" लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब DRDO CEPTAM 10/A&A के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  5. यहां नए पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  6. अब आपका DRDO CEPTAM 10 ए एंड ए का रिजल्ट अब प्रदर्शित होगा।
  7. अपने विवरण जांच लें और रिजल्ट को अपने डिवाइस पर सहेजें।
  8. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें