डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की तीसरी कटऑफ मंगलवार को जारी हो गई। इसमें बीए-ऑनर्स साइकोलॉजी में 0.50 से 1 फीसदी तक की गिरावट हुई है। दिल्ली राज्य वर्ग के लिए कटऑफ 95.50 फीसदी रही है, जबकि बाहरी विद्यार्थियों के लिए 97.25 फीसदी है। बीए-ऑनर्स सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज की कटऑफ दिल्ली राज्य वर्ग के लिए 90.75 फीसदी व बाहरी विद्यार्थियों के लिए 94.94 फीसदी है। इस कटऑफ के दाखिले 17 व 18 जुलाई को होंगे।
तीसरी कटऑफ में बीए-ऑनर्स सोशल साइंस एंड ह्यूमेनिटीज की बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों की कटऑफ में 1.31 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि बीए-ऑनर्स इकोनॉमिक्स में करीब 0.25 से 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीए-ग्लोबल स्टडीज में अन्य राज्यों के वर्ग में 90.50 व दिल्ली में 83.50 फीसदी रही है। इसके अलावा बीए-इन लॉ एंड पॉलिटिक्स में बाहरी राज्यों के विद्यार्थियों के लिए 90.75 फीसदी व दिल्ली स्टेट वर्ग के लिए कटऑफ 85.75 फीसदी है।
बीए-ऑनर्स दिल्ली (कटऑफ) अन्य राज्य (कटऑफ)
साइकोलॉजी 95. 50 97.25
सोशल साइंस व ह्यूमेनिटीज 90. 75 94.94
इकोनॉमिक्स 94.50 95.50
इंग्लिश 92.50 94.50
हिस्ट्री 90.00 94.94
मैथमेटिक्स 85.00 89.75
सोशियोलॉजी 92.00 95.00
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।