फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCU: 27 साल में पूरी हुईं सिर्फ 53 पीएचडी, अब एडमिशन पर लगी है रोक

Wed, 17 Jul 2019 10:41 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भोपाल (मध्य प्रदेश) का माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि (MCU) में पीएचडी दाखिले पर फिलहाल रोक लगी हुई है। यहां पिछली प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी नहीं हो सका है। बता दें कि इस प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दो बार में कोर्स वर्क कराने का फैसला लिया गया था। उस फैसले के अनुसार, पहला कोर्स वर्क वर्ष 2018 में मार्च से सितंबर महीने तक चला। फिर अक्टूबर में पहले कोर्स वर्क के अभ्यर्थियों का वायवा हुआ। लेकिन उसी प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अन्य 17 अभ्यर्थियों का कोर्स वर्क अब तक शुरू नहीं हो पाया है। अब एमसीयू इसकी जांच कराने की तैयारी कर रहा है। इस कारण इन अभ्यर्थियों के परिणाम की घोषणा भी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एमसीयू में पिछले 27 सालों से पीएचडी कराई जा रही है। लेकिन इतने समय में सिर्फ 53 पीएचडी ही पूरे हो पाए हैं। भोपाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में पीएचडी करने के लिए अभ्यर्थियों को पास एकमात्र विकल्प माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि (MCU) है। लेकिन यहां की स्थिति अभ्यर्थियों को परेशान कर रही है। इस बार यूनिवर्सिटी पीएचडी में दाखिला लेगी या नहीं, इस पर भी स्थिति साफ नहीं है। 

वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल का इस संबंध में कहना है कि एमसीयू ने पीएचडी की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दिया है। इस कारण पीएचडी की संख्या कम हो सकती है। हालांकि दीपेंद्र सिंह बघेल ने आश्वासन दिया है कि विश्वविद्यालय जल्द ही कोर्स के नतीजों की घोषणा जल्द करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें