फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून ग्लोबल स्कूल के जूनियर छात्रों ने कक्षा 12 के सीनियर छात्रों को फेयरवेल दी

Mon, 26 Feb 2018 01:41 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीनियर छात्रों को फेयरवेल दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहरादून। "मैं उन लोगों को अलविदा नहीं कह सकता जिन्हें मैं बढ़ते हुए देखता आया हूँ एवं प्यार करता आया हूं, क्योंकि हमने जो यादें बनाई हैं, वे जीवन भर जियेंगे और उन यादों को कभी भी अलविदा नहीं कर पाऊंगा।"   
विज्ञापन


यह मौका था दून ग्लोबल स्कूल में छात्रों के विदाई समारोह का। विदाई का आयोजन 15 फरवरी 2018 को स्कूल के सभागार में किया गया, जहां कक्षा 11 वीं के छात्रों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों को उत्साह के साथ विदा किया गया।   

कक्षा 11 वीं के छात्रों ने मिलकर एक स्किट  तैयार किया था, इसके साथ ही सामूहिक नृत्य  एवं मन मोह लेने वाले सामूहिक गानें प्रस्तुत किये, जिसने दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन किया । छात्रों ने कई तरह के मनोरंजक गेम्स भी रखे थे जिससे माहौल ख़ुशनुमा बना रहे। स्कूल के छात्र एवं लीडर्स द्वारा भाषण भी दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर छात्रों को फेयरवेल दी - फोटो : अमर उजाला
मिस्टर एंड मिस एलिगेंट का ख़िताब रिपु दमन पांडेय और रूपल रावत को दिया गया। स्पार्क ऑफ़ दी ईव का टाइटल  मोहम्मद अफजल और रिचा मिश्रा को दिया गया। अक्श नेगी और प्रियंशी शर्मा ने मिस्टर डांसिंग डूड और मिस  डांसिंग डैमसेल के खिताब जीते।

साहिल सत्यम और पालोमा गुप्ता, सबसे प्रतिष्ठित, मिस्टर  और मिस्टर  डीजीएस ख़िताब से नवाजे गए ।

इस मौके पर निदेशक और प्रिंसिपल ने भी सभा को संबोधित किया और आउटगोइंग बैच को शुभकामनाएं दी। फेयरवेल वाला दिन काफी अच्छा रहा एवं पुरानी यादों के साथ – साथ  मज़ा और उत्तेजना  से भरपूर था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें