फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून ग्लोबल स्कूल ने रामानुजन दिवस मनाया, "ज्ञान ही शक्ति है" क्विज का आयोजन

Thu, 04 Jan 2018 08:32 AM IST
एजुकेशन टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
क्विज का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्विज हमें मनोरंजन प्रदान करता है, हमारे ज्ञान को बढ़ावा देता है और हमारी जानकारी को अग्रिन करता है। क्विज खेलते समय हम काफी सजग रहते हैं, यह हमारी भावनाओं को प्रकट करने के साथ साथ समय व्यतीत करने एवं दूसरों के साथ संवाद करने का मौका देता है। 
विज्ञापन


महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर क्विज़ प्रतियोगिता होने से बेहतर क्या हो सकता था। 22 दिसंबर, 1887 को पैदा हुए श्री रामानुजन एक गणितज्ञ थे जिन्होंने गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत आदि में काफी योगदान दिया था।

 उनका काम न केवल भारत में बल्कि इंग्लैंड में कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भी सराहा गया था। उन्हें रॉयल सोसाइटी के फेलो के रूप में सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

क्विज का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
दून ग्लोबल स्कूल के एम्फीथिएटर में सीसीए पीरियड में, पूरे हाउस की उपस्थिति में, 20 दिसंबर 2017 को क्विज़ आयोजित किया गया था। सभी चार हाउस ने बहुत हर्ष और उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। चौथे राउंड में गणितीय समस्याओं से जुड़े सभी प्रश्नों उत्तर के बाद होप हाउस विजेता के रूप में उभरा।

इस मौके पर अध्यक्ष सुश्री विनीता अग्रवाल और कार्यकारी निदेशक श्री अंकित अग्रवाल उपस्थित थे। श्री अग्रवाल ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की और ज्ञान के अपने शब्दों के साथ उन्हें प्रबुद्ध किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें