फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम

Wed, 03 Jan 2018 06:39 PM IST
एजुकेशन टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
दून ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिसंबर का महीना क्रिसमस का समय और सांता की घंटी, क्रिसमस ट्री, लाल और सफेद कपड़े और उत्साह का माहौल, नए साल आने का उत्सव और क्या कुछ नहीं। जी हाँ यह मौका था जिसमे दून ग्लोबल के छोटे बच्चे 23 दिसंबर को अपनी शीतकालीन ब्रेक शुरू होने के पहले खूब धूम मचाने और पार्टी के मूड में दिखे।
विज्ञापन


छोटे बच्चों ने शिक्षकों और अपने माता-पिता के साथ बड़ी धूम धाम से क्रिसमस मनाया। दून ग्लोबल स्कूल ने इस मजेदार कार्यक्रम के आनंद और हंसी का हिस्सा बनने के लिए अभिभावकों को भी खास तौर पर आमंत्रित किया था। 

कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छोटे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया, क्रिसमस कैरोल गाये और नाटक एवं समूह गीत भी प्रस्तुत किया। शेष बच्चे कार्यक्रम देखने के लिए उत्साहित दिखे। 
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यकारी निदेशक श्री अंकित अग्रवाल ने प्रिंसिपल सुश्री बबीता शर्मा के साथ बच्चों को अपनी उपस्थिति के साथ प्रोत्साहित किया और अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री अग्रवाल ने छोटे बच्चों को इतना शानदार प्रदर्शन करते हुए देख खुशी का अनुभव जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें