CG NEET UG Counselling: इतना देना होगा शुल्क
छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग में शामिल हो रहे अनारक्षित (यूआर), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि गैर-आवासीय भारतीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
CG NEET UG Counselling: इन बातों का रखें ध्यान
नीट यूजी क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग हेतु पंजीकरण करते समय, नीट परीक्षा आवेदन संख्या, नीट परीक्षा के रोल नंबर, नीट परीक्षा का स्कोर, अपनी जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, लिंग, पाठ्यक्रम का नाम और संबंधित राज्य का अधिवास यानी मूल निवास प्रमाण-पत्र आदि का विवरण दर्ज करना होगा। छत्तीसगढ़ नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में नीट पंजीकरण, दस्तावेजों को अपलोड करना, आवेदन शुल्क का भुगतान, वरीयता भरना, सीट आवंटन और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना आदि शामिल है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cgdme.co.in पर विजिट कर सकते हैं।