CBSE Single Girl Scholarship: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने अपने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (CBSE Single Girl Scholarship) योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। बोर्ड ने इस स्कीम को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने की इच्छाएं रखती हैं, वे अपना आवेदन को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैँ। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...