फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala +2 Revaluation Result 2023: केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 25 Jun 2023 01:15 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DHSE Kerala Plus Two Result 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
DHSE Kerala Result, डीएचएसई केरल रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DHSE Kerala Plus Two Revaluation Result 2023 OUT: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डीएचएसई प्लस टू पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक पोर्टल dhsekerala.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया था। छात्र अपने रजिस्टर नंबर और नाम के साथ डीएचएसई पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2023 देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन शुल्क की वापसी के संबंध में एक विस्तृत अधिसूचना भी जारी की है।

DHSE Kerala Plus Two Result ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले डीएचएसई के आधिकारिक पोर्टल dhsekerala.gov.in पर जाएं।

  • डीएचएसई केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन लिंक की जांच करें।

  • अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • डीएचएसई केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2023 पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

  • अब अपने रजिस्टर नंबर या नाम से परिणाम देखें।

  • केरल प्लस टू पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2023 पीडीएफ डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुनर्मूल्यांकन परिणामों का प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड ने 25 मई 2023 को दोपहर तीन बजे केरल प्लस टू का रिजल्ट 2023 जारी किया था। केरल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2023 10 मार्च से 30 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें