दिल्ली विश्वविद्यालय वैश्विक कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता खोने वाले छात्रों के शुल्क माफ करने पर विचार कर रहा है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय उन छात्रों के शुल्क माफी पर विचार कर रहा है, जिन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह से अपने माता-पिता को खो दिया है। यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को कहा कि इसके लिए वे सर्वेक्षण करें और ऐसे छात्रों की सूची तैयार करें, जिन्होंने इस महामारी के दौरान अपने परिवार को खोया है।