फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2021-22: सीबीएसई स्कूलों में कोडिंग एवं डाटा साइंस पर शुरू होंगे दो कोर्स, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Fri, 04 Jun 2021 04:22 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 से अपने स्कूलों में कोडिंग और डाटा साइंस के कोर्स शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2021-22 से अपने स्कूलों में कोडिंग और डाटा साइंस के कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन दोनों नए कोर्स का मकसद बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाना है। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा, नई शिक्षा नीति के तहत हमने यह वादा किया था कि स्कूलों के पाठ्यक्रमों में कोडिंग और डाटा साइंस को भी शामिल किया जाएगा। मुझे खुशी है कि सीबीएसई सत्र 2021 से इस वादे को पूरा करने जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से सीबीएसई भारत की भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल सिखाकर सशक्त बना रहा है। सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को इस संबंध में जारी दिशानिर्देश में कहा है कि कोडिंग को कक्षा 6 से 8 तक में 12 घंटे के स्किल मॉड्यूल के तौर पर शामिल किया जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता भी बढ़ेगी तथा वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में जान सकेंगे।





इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2021 : मूल्यांकन मानदंड से संतुष्ट नहीं होने पर क्या है छात्रों के लिए विकल्प? यहां जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने कहा कि डाटा साइंस विषय को 8वीं कक्षा में 12 घंटे के स्किल मॉड्यूल के तौर पर शामिल किया जायेगा और 11वीं-12वीं में इसे कौशल विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। डाटा साइंस विषय से छात्रों को समस्या समाधान तथा आंकड़ा या डाटा जुटाने एवं संग्रहित करने के बारे में जानकारी मिलेगी तथा उन्हें यह पता चलेगा कि उसका विश्लेषण करके कैसे निर्णय किया जाता है। जो स्कूल 11वीं में स्किल विषय के तौर पर इन विषयों को शामिल करने के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कोई फीस का भुगतान नहीं करना है। माइक्रोसॉफ्ट की मदद से दोनों विषयों के अध्ययन सामग्री और किताबें तैयार की गई हैं।

इसे भी पढ़ें-सीबीएसई: जानिए, क्या हो सकती है 12वीं के रिजल्ट की मार्किंग स्कीम? समझिए ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें