दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने 05 मार्च, 2020 को नवंबर-दिसंबर में आयोजित हुई अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की आधिकारिक वेबसाइट exam.du.ac.in पर देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार डीयू UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने स्कोर कार्ड को भी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया के लिए अपने स्टेटमेंट ऑफ मार्क्स / स्कोर कार्ड का प्रिंट लें कर उसे सुरक्षित रख लें।
दिल्ली विश्वविद्यालय UG/PG नवंबर-दिसंबर परीक्षा 2019 में सभी कॉलेजों में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक परिणाम को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं।