फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2020: 72 केंदों में होने वाली परीक्षा हुई रद्द, नया शेड्यूल जारी

Thu, 05 Mar 2020 02:25 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP board result - फोटो : Social Media
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी होने से पहले ही बोर्ड सचिव की ओर से परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में निरस्त परीक्षाएं 12 मार्च को होंगी। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मऊ जिले में इंटर भौतिक विज्ञान का पर्चा मोबाइल पर वायरल होने के बाद 67 केंद्रों की परीक्षा निरस्त की गई थी।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले में जयनाथ इंटर कॉलेज खेमपुर गाजीपुर की इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा निरस्त की गई है। बलिया जिले में श्री पचैव देवी राजमुनि इेवी इंटर कॉलेज बिगही बहुआरा की परीक्षा निरस्त की गई है।

ये भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, एक यूनिवर्सिटी की फीस 40 लाख से ज्यादा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज जिले में एसटीएफ की कार्रवाई में यूडी मेमोरियल इंटर कॉलेज असरावे कला एवं बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चंद्रसेन प्रयागराज की दो केंद्रों की परीक्षा निरस्त की गई है, इन केंद्रों पर अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में नकल के आरोप में परीक्षा निरस्त की गई है।

अलीगढ़ में आदर्श जनोद्घार इंटर कॉलेज बनुपुरा बाढ़ौल में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में नकल के आरोप में परीक्षा निरस्त की गई है। बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि निरस्त परीक्षा 12 मार्च को आठ से 11.15 बजे के बीच होगी। निरस्त परीक्षा जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज अथवा प्रतिष्ठित विद्यालय में होगी, इसके लिए केंद्र जिला विद्यालय निरीक्षक जारी करेंगे।

यूपी बोर्ड: इंटर संस्कृत में 505 ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा पूरी होने के बाद बुधवार को इंटरमीडिएट में संस्कृत की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा में प्रदेश भर में 505 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार प्रदेश भर में अब तक 464606 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में चार मार्च को कोई परीक्षार्थी नकल में नहीं पकड़ा गया। परीक्षा में अब तक 398 नकलची पकड़े गए जबकि 233 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा छोड़ने वालों की पूरे प्रदेश में संख्या जहां 505 बताई जा रही है, वहीं प्रयागराज जिले में यह संख्या 1343 बताई जा रही है। ऐसे में बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या सवालों के घेरे में आ गई है।

ये भी पढ़ें- दुनिया के 10 बड़े और आलीशान घर, सूची में भारत की ये इमारत भी शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें