फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी, पीजी और एमफिल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू 

Sun, 21 Jun 2020 08:19 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक कोर्सेज की 71 हजार सीटों, स्नातकोत्तर व एम.फिल, पीएचडी कोर्सेज में ऑनलाइन दाखिले की रेस शनिवार पांच बजे से शुरू हो गई। स्नातक कोर्सेज के लिए एक ही ऑनलाइन फॉर्म से सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी, कश्मीरी विस्थापित, ईसीए-स्पोर्ट्स, दिव्यांग श्रेणी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी, नॉन कॉलिजिऐयट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


सभी स्तर के कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन चार जुलाई रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है। दाखिले के लिए शुरूआत में पांच कट ऑफ ही जारी होंगी। डीयू दाखिला शाखा डीन प्रो शोभा बगई ने बताया कि पंजीकरण के समय यदि किसी छात्र के पास ईडब्लयूएस, ओबीसी, एससी, एसटी का प्रमाणपत्र नहीं है तो वह पावती रसीद (एक्नॉलेजमेंट स्लिप) जमा करा सकता है। हालांकि दाखिले के समय छात्रों के पास यह वैध दस्तावेज होने चाहिए। 

पंजीकरण के दौरान आवेदकों को फॉर्म में केवल एक ही बार सुधार करने की सुविधा मिलेगी। फॉर्म में वह जन्म तिथि, श्रेणी, बोर्ड को छोडक अन्य जानकारियों में सुधार कर सकते हैं। इस बार छात्रों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा। वहीं, बीते साल की तरह ही इस बार भी नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए अलग से आवेदन नहीं करना है।
विज्ञापन


छात्राएं जैसे ही आवेदन फॉर्म में लिंग में लड़की व स्थान में दिल्ली भरेंगी तो उनका आवेदन एनसीवेब के लिए भी हो जाएगा। इसके साथ ही स्नातक स्तर के 12 कोर्सेज में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। 

विधार्थियों के पास दसवीं कक्षा की अंक तालिका या प्रमाणपत्र, इसमें जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए, यह स्वयं सत्यापित होने चाहिए, यह स्वयं सत्यापित होने चाहिए। साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, इसके साथ स्वयं के हस्ताक्षर की स्कैन प्रति। बारहवीं कक्षा की स्वयं सत्यापित अंक तालिका। यदि अंक तालिका नहीं मिली है तो आवेदक उसे अपने बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर कर स्कैन करने रखें।

कैसे भरें दाखिला फार्म:

  • दाखिला पोलर्ट ug.du.ac.in पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को पहले पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए एक मेल आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।
  • ईमेल आईडी व पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जो आसानी से याद रह सके।
  • दाखिला फॉर्म में पहले व्यक्तिगत जानकारी फिर शैक्षणिक योग्यता, फिर प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज, स्पोर्ट्स, ईसीए फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें