Delhi Nursery Admission पहली सूची 20 जनवरी को होगी घोषित
डीओई की ओर से जारी नर्सरी प्रवेश कार्यक्रम की सूचना के अनुसार, दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया एक दिसंबर से 23 दिसंबर, 2022 तक जारी रहेगी। प्रवेश के लिए उपलब्ध सीटों के साथ सभी प्रवेश स्तर की कक्षाओं का विवरण सभी स्कूलों द्वारा छह जनवरी तक घोषित किया जाएगा। इसके बाद, 20 जनवरी को प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची के साथ चयनित होने वाले बच्चों की पहली सूची घोषित की जाएगी। जबकि छह फरवरी को दूसरी प्रवेश एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी। अधिसूचना में कहा गया है कि सभी गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 28 नवंबर तक प्रवेश के लिए अपना मानदंड अपलोड करेंगे।
Delhi Nursery Admission पंजीकरण शुल्क 25 रुपये
अभिभावकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रवेश प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 17 मार्च, 2023 को बंद होगी। इसके अलावा अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्कूल की वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा। मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन के प्रिंसिपल डॉ सतवीर ने बताया कि अपने दाखिला मानकों में दूरी (नेबरहुड), भाई-बहन (सिबलिंग), एल्युमिनी (पूर्व छात्र) व पहला बच्चा जैसे मानकों को ही 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में रखा गया है।