फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU: दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 कॉलेजों को दी 108 करोड़ की सौगात, अब तक तीन किस्तों में दिए 325 करोड़ रुपये

Thu, 16 Oct 2025 09:01 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi University: दिल्ली सरकार ने डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों को 108 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी की है। अब तक सरकार कुल 325 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी कर चुकी है, जिससे कॉलेजों के विकास और स्टाफ के वेतन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 4
DU - फोटो : डीयू (फाइल)
Delhi University: दिल्ली सरकार ने डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों को 108 करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी की है। अब तक सरकार कुल 325 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी कर चुकी है, जिससे कॉलेजों के विकास और स्टाफ के वेतन में राहत मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने डीयू के 12 वित्तपोषित कॉलेजों को वित्तीय सहयोग देने के लिए वर्ष 2025-26 की तीसरी किस्त के रूप में 108 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। अब तक तीन किस्तों में कॉलेजों को 325 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई है।
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री ने दिया दिवाली का उपहार

सूद ने कहा कि अगर शिक्षण संस्थान वित्तीय रूप से समृद्ध नहीं होंगे तो उनमें अच्छे और काबिल छात्र नहीं बन पाएंगे। इन 12 कॉलेज के लिए अनुदान राशि जारी कर मुख्यमंत्री ने दिवाली का उपहार दिया है। पिछली सरकारों की काम न करने की नीयत के कारण दिल्ली के शिक्षण संस्थान उपेक्षा का शिकार रहे। वह काम न करने के बहाने तलाशते थे और राजनीतिक माइलेज के लिए ही सब काम करते थे।
विज्ञापन

3 of 4
मंत्री आशीष सूद - फोटो : X/@ashishsood_bjp

सुविधाओं के लिए भी 24 करोड़ जारी

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन कॉलेजों के ढांचागत विकास अन्य सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया था जिससे इनकी स्थिति बदतर होती गई। इन सभी 12 कॉलेजों में बिल्डिंग के रखरखाव बिजली-पानी की सुविधा और अन्य सुविधाओं के लिए भी दिल्ली सरकार ने लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अनुदान राशि पाने वाले कॉलेज

अनुदान राशि पाने वालों में आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, बीआर आंबेडकर कॉलेज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, इंदिरा गांधी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, केशव महाविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज, शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें